LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

छात्रावासों और हॉटस्पॉट्स पर पुलिस की 'पैनी नजर': SSP ने बदला गश्ती का प्लान, लापरवाही बरतने वाले आईओ पर गिरी गाज

पुलिस विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के

छात्रावासों और हॉटस्पॉट्स पर पुलिस की 'पैनी नजर': SSP ने बदल

Bhagalpur : भागलपुर के समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी (Crime Meeting) का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के तमाम पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (SDPO), डीएसपी और सभी थानाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले एक माह में दर्ज कांडों की प्रगति, अपराधियों की गिरफ्तारी और वारंटों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा करना था।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 आईओ सम्मानित


Diarch GO

एसएसपी ने जिले के विभिन्न थानों में कार्यरत उन 11 अनुसंधान पदाधिकारियों (IO) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिन्होंने एक माह के भीतर 12 से 15 कांडों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया। इनमें से कुछ थानाध्यक्षों को भी उनके बेहतर अनुसंधान कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और लंबित मामलों को तेजी से सुलझाना है।

लापरवाह अधिकारियों से पूछा गया 'शो-कॉज'


NSIT
Nsmch

समीक्षा के दौरान जिन अनुसंधान पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों की कार्यशैली संतोषजनक नहीं पाई गई, एसएसपी ने उन पर कड़ा रुख अपनाया। कम गिरफ्तारी, वारंटों के लंबित रहने और जन शिकायतों के निष्पादन में देरी करने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण (Show-Cause) मांगा गया है।

गश्ती और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

बैठक में आगामी दिनों के लिए पुलिसिंग की प्राथमिकताओं को भी तय किया गया: 

अपराध नियंत्रण: प्रत्येक गली और मोहल्ले तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए गश्ती दल को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। 

ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई: मादक पदार्थों की तस्करी और हॉटस्पॉट क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां छापेमारी तेज करने को कहा गया। 

महिला एवं बालिका सुरक्षा: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, महिलाओं और बच्चियों के हॉस्टलों के आसपास निगरानी बढ़ाने और मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। 

रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा: स्टेशन और उसके आसपास होने वाली चोरी व छिनैती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी के साथ समन्वय बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक में सिटी डीएसपी अजय चौधरी, सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार और साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Report - balmukund kumar