LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime : भागलपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: स्कॉर्पियो से 200 किलो से अधिक गांजा किया बरामद, दो अंतरजिला तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : भागलपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: स्कॉर्पियो से 2

BHAGALPUR : नवगछिया पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी के दौरान 201.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद किए गए मादक पदार्थ की बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई नवगछिया पुलिस अधीक्षक (SP) प्रेरणा कुमार के निर्देश पर की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों की एक बड़ी खेप स्कॉर्पियो के जरिए नवगछिया की सीमा में प्रवेश करने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने त्वरित कार्रवाई हेतु एक विशेष टीम का गठन किया और सघन वाहन जांच के आदेश दिए। विशेष टीम ने कदवा थाना क्षेत्र के कदवा चौक के पास घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध स्कॉर्पियो आती दिखी, जिसे टीम ने रुकने का इशारा किया। वाहन रुकते ही जब उसकी गहनता से जांच की गई, तो गाड़ी के भीतर छुपाकर रखे गए गांजे के कई पैकेट बरामद हुए। तौल करने पर कुल वजन 201.6 किलोग्राम पाया गया, जिसे देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई।

पुलिस ने वाहन में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक की पहचान खगड़िया निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी मधेपुरा निवासी वाहन चालक मंटू सिंह है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि यह गांजा किसी बड़े गिरोह द्वारा अन्य जिलों में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस अब इनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।

एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार दोनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि नशे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसका मुख्य सरगना कौन है। 

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट