LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : भागलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, ATM कार्ड बदलकर 77 हजार उड़ाने वाले दो शातिर को किया गिरफ्तार, पूर्णिया से दबोचे गए आरोपी

Bihar News : भागलपुर में एटीएम कार्ड बदलकर शातिर बदमाशों ने 77 हज़ार रूपये उड़ा दिए. इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, ATM कार्ड बदलकर
शातिर बदमाश गिरफ्तार - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर 77 हजार रुपये की अवैध निकासी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर  अरविंद पासवान बांका ने जोगसर थाना में आवेदन देकर बताया था कि मानिक सरकार चौक स्थित एसबीआई एटीएम पर अज्ञात व्यक्तियों ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर 77,000 रुपये की निकासी कर ली। मामले में जोगसर थाने मे मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कांड के त्वरित उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी तथा अजय कुमार चौधरी पुलिस उपाधीक्षक नगर-01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को पूर्णिया से गिरफ्तार किया।

Diarch GO

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय कुमार सिंह  जिला पूर्णिया तथा निवास कुमार सिंह  पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो वॉशिंग मशीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है और विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। छापेमारी दल में डीआईयू प्रभारी, जोगसर थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सिपाही शामिल थे। 

पुलिस का कहना है कि एटीएम फ्रॉड के मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है और साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भागलपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट