LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar News: छह CO को शो-कॉज, 24 घंटे में जवाब तलब, बाढ़ राहत में सुस्ती पर DM सख्त

Bihar News: बाढ़ पीड़ितों तक आपदा राहत की जीआर राशि पहुंचाने में कथित लापरवाही पर छह अंचलाधिकारियों से शो-कॉज किया गया है।...

Bhagalpur 6 COs Face Show Cause
छह CO को शो-कॉज- फोटो : reporter

Bihar News:  भागलपुर बाढ़ पीड़ितों तक आपदा राहत की जीआर राशि पहुंचाने में कथित लापरवाही पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने सख्त रुख अख्तियार किया है। राहत राशि के वितरण में शिथिलता बरतने पर जिले के छह अंचलाधिकारियों (सीओ) से शो-कॉज किया गया है। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

जिन अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है, उनमें गोपालपुर, इस्माइलपुर, नारायणपुर, रंगरा चौक, सबौर और शाहकुंड के अंचलाधिकारी शामिल हैं। आपदा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान इन अंचलों में संपूर्ति पोर्टल पर जीआर राशि की अनुशंसा की प्रगति शून्य पाए जाने के बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया।

समीक्षा के दौरान राहत वितरण की प्रक्रिया में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित सीओ से जवाब मांगा। प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित परिवारों तक समय पर सरकारी सहायता पहुंचाना है। ऐसे में राहत राशि के वितरण में किसी भी स्तर पर सुस्ती को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

डीएम अलंकृता पांडेय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो संबंधित विभाग को कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस सख्त चेतावनी के बाद संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की अहम जिम्मेदारी है। ऐसे में जीआर राशि के वितरण में देरी पर जिलाधिकारी की कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- बालमुकुंद कुमार