LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : सुल्तानगंज गोलीकांड के बाद ताबड़तोड़ चल रही कार्रवाई, रामधनी यादव के एनकाउंटर के बाद अब बंगले पर चला बुलडोजर

Bihar News : सुल्तानगंज गोलीकांड के बाद ताबड़तोड़ चल रही कार्र

BHAGALPUR : सुल्तानगंज नगर परिषद के दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी, मृतक अपराधी रामधनी यादव के खिलाफ प्रशासन का डंडा चला है। बुधवार को भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती के बीच जेसीबी मशीनों ने उसके आलीशान बंगले को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

रेलवे की जमीन पर बना था अवैध कब्जा

जांच में यह बात सामने आई थी कि रामधनी यादव ने रेलवे की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर इस भव्य बंगले का निर्माण कराया था। प्रशासन ने कार्रवाई से तीन दिन पहले जमीन की पैमाइश (मापी) करवाई थी, जिसमें अतिक्रमण की पुष्टि हुई। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का समय दिया गया था, लेकिन आदेश की अनदेखी किए जाने के बाद मंगलवार को बुलडोजर चलाकर निर्माण को ढहा दिया गया।

Diarch GO

नगर परिषद हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

उल्लेखनीय है कि सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में अपराधियों ने दिनदहाड़े घुसकर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार और नगर सभापति राज कुमार गुड्डू की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे राज्य को दहला दिया था। रामधनी यादव इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार था, जो घटना के कुछ समय बाद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।

एनकाउंटर के 16 दिन बाद प्रशासनिक प्रहार

रामधनी यादव के एनकाउंटर के करीब 16 दिन बाद अंचल पदाधिकारी (CO) अनुज कुमार झा के नेतृत्व में यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई। अंचल पदाधिकारी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सरकारी और रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सभी चिन्हित अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही ताकि किसी भी तरह के विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। 

NSIT
Nsmch

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट