LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : भागलपुर में अर्धनिर्मित नाले में गिरने से युवक के पेट में घुसी सरिया, हालत गंभीर, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Bihar News : भागलपुर में अर्धनिर्मित नाले में गिरने से युवक

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले के समीपवर्ती अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा इलाके में नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ एक अर्धनिर्मित नाले में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। निर्माण कार्य के दौरान नाले से बाहर निकली लोहे की सरिया युवक के पेट को छेदते हुए अंदर घुस गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नाले से निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

घायल युवक की पहचान डुमरामा गांव निवासी उदय कुमार शर्मा के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से प्लंबर मिस्त्री है। परिजनों के अनुसार, राजा कुमार देर रात शौचालय के लिए घर से बाहर निकला था। अंधेरा होने और नाले के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और सीधे निर्माणाधीन नाले में जा गिरा। गिरने की रफ्तार इतनी तेज थी कि नाले के स्ट्रक्चर से निकली सरिया सीधे उसके पेट में धंस गई।

Diarch GO

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर सुना और मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला। खून से लथपथ हालत में उसे इलाज के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया।

घायल के पिता उदय शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत अमरपुर द्वारा उनके घर के पास ही नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर न तो पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या घेराबंदी की गई है। इसी लापरवाही के कारण उनका बेटा इस बड़े हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल मायागंज अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम युवक का उपचार कर रही है, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

NSIT
Nsmch

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में नगर पंचायत प्रशासन और संवेदक (ठेकेदार) के खिलाफ गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जो आए दिन हादसों को दावत दे रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट