LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : भागलपुर में दारोगा पर महिला ने लगाये गंभीर आरोप, कहा रात के अंधेरे में घर में घुसकर बदसलूकी, 15 हज़ार रूपये मांगी रिश्वत

Bihar News : भागलपुर में दारोगा पर महिला ने लगाये गंभीर आरोप

BHAGALPUR : जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर महिला ने रिश्वत मांगने और रात के अंधेरे में घर में घुसकर आपत्तिजनक हरकत करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीधे स्थानीय विधायक से की, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह मामला भागलपुर जिला के पीरपैंती थाना अंतर्गत ग्राम मलिकपुर तुरी टोला का है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि थाने में पदस्थापित SI राज नारायण सिंह ने उनके साथ गंभीर दुर्व्यवहार किया। महिला के अनुसार, 23 फरवरी 2025 को पड़ोसी से हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से पीरपैंती थाने में मामला दर्ज किया गया था। उस समय महिला के पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में थे, बावजूद इसके उनका नाम भी केस में जोड़ दिया गया। 

बाद में वेरिफिकेशन के दौरान तत्कालीन कहलगांव DSP-2 अर्जुन कुमार गुप्ता द्वारा पति का नाम FIR से हटाया गया। पीड़िता का आरोप है कि जब उनके पति बाहर थे और ससुर जेल में थे, उसी दौरान SI राज नारायण सिंह ने देर रात उनके घर में घुसकर सोते समय कंबल उठाकर देखने जैसी शर्मनाक हरकत की। महिला ने यह भी दावा किया है कि केस से नाम हटाने के एवज में SI को 15 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर दिए गए। पुलिस की कथित कार्रवाई और उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने अंततः अपनी पूरी आपबीती वर्तमान विधायक मुरारी पासवान को बताई। 

शिकायत मिलते ही विधायक मुरारी पासवान स्वयं पीरपैंती थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष नीरज कुमार से पूरे मामले की शिकायत की। विधायक ने महिला से लिए गए पैसे तत्काल वापस कराने की बात कही। वहीं, थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

अंजनी की रिपोर्ट