LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Road Accident : भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और टेंपो की टक्कर में 10 लोगों के मौत की आशंका, प्रशासन ने की 4 मौतों की पुष्टि

Bihar Road Accident : भागलपुर में बस और टेम्पू के बीच भिडंत हो गयी. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि 10 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और टें
बस टेम्पू के बीच टक्कर - फोटो : SOCIAL MEDIA

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ह्रदयविदारक सड़क हादसा हुआ। दयालपुर के समीप नेशनल हाईवे-31 (NH-31) पर एक तेज रफ्तार बस और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

टेंपो के उड़े परखच्चे, 4 मौतों की आधिकारिक पुष्टि

टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। प्रशासन ने अब तक चार मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। मृतकों के शवों को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे सड़क मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

Diarch GO

राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है ताकि घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता मिल सके।

घायलों को बेहतर इलाज के लिए किया जा रहा रेफर

वर्तमान में पाँच घायलों का इलाज बिहपुर सीएचसी में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घायलों में कई की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासन

पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है और मृतकों की शिनाख्त करने की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद NH-31 पर यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। पुलिस अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य तकनीकी कारण था। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है।

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट