LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime - जमीन विवाद में खून खराबा, तीन दिन से लापता युवक की मिली लाश, मास्टर पर लगा हत्या का आरोप

Bihar Crime - जमीन विवाद में एक व्यक्ति को चार दिन पहले अगवा कर लिया गया। जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ के पास फेंक दिया।

Bihar Crime  - जमीन विवाद में खून खराबा, तीन दिन से लापता यु
जमीन विवाद में युवक की हत्या।- फोटो : आशीष कुमार

Bettiah – प.चम्पारण के बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत लच्छू  गांव मे जमीन विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है l जहाँ 35 वर्षीय चुनिलाल राम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनो ने बद्रिनाथ मास्टर पर जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। 

बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है, जब चुनिलाल अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पूरी रात खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह चुनिलाल राम का शव बरवत लच्छू क्षेत्र में बरामद किया गया। मृतक की पहचान चुनिलाल राम (उम्र 35 वर्ष), पिता रघुनाथ राम के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परबतिया रोड पर स्थित केआर स्कूल के पास का निवासी था। 

मृतक अपने पीछे दो पुत्र – दीपेश राम और दिवाकर राम – तथा एक पुत्री सिमरिदी को छोड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर बद्रीनाथ मास्टर से तनातनी चल रही थी। इसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मृतक के भाई   अरविंद कुमार ने बताया कि मेरे भाई को बुला कर ले जाकर गले में गमछा लगाकर औऱ रड से मार कर हत्या कर दी गई है l पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है l

NSIT
Nsmch

आशिष कुमार की रिपोर्ट