LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

West Champaran Crime: पश्चिम चंपारण में हत्या केस के गवाह पर जानलेवा हमला, गवाही रोकने के लिए दी गई थी धमकी

West Champaran Crime: पश्चिम चंपारण के कुमारबाग थाना क्षेत्र में रतन हत्या मामले के गवाह कन्हैया पर जानलेवा हमला हुआ। गवाही देने से रोकने के लिए आरोपियों ने लोहे की रॉड से पीटकर अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस जांच में जुटी।

West Champaran Crime
गवाह पर किया गया जानलेवा हमला!- फोटो : news4nation

West Champaran Crime: प. चंपारण जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र के रानीपुर रमपुरवा निवासी रतन की हत्या 15 मई 2025 को हुई थी।इस मामले का मुख्य गवाह कन्हैया सितंबर महीने में अदालत में गवाही देने वाला था।आरोप है कि हत्या के मुख्य अभियुक्त के परिजनों ने उसे पहले ही धमकी दी थी कि अगर गवाही दी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

4 सितंबर को हुआ जानलेवा हमला

4 सितंबर को कन्हैया जब गवाही की तैयारी कर रहा था, तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।संजीव, अमर बैठा और श्यामबाबु नामक तीन आरोपियों ने उसे मेंहदियाबाड़ी स्थित भाजपा कार्यालय के पास घेर लिया।आरोपियों ने लोहे की रॉड और फाइटर से कन्हैया पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया।हमलावर उसे सड़क किनारे मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए।

अस्पताल में इलाजरत गवाह

कन्हैया को गंभीर हालत में बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।उसके साथ मौजूद लड्डू कुमार ने भी पूरी घटना की पुष्टि की।कन्हैया ने अपने फर्दब्यान में बताया कि यह हमला सीधे तौर पर उसे गवाही से रोकने के उद्देश्य से किया गया। 

प•चम्पारण बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट