आदमखोर बाघ के खौफ से सहमा बगहा, किसान की मौत के बाद रात में भी चला सर्च ऑपरेशन, गांवों में माइकिंग कर किया जा रहा अलर्ट

Bihar tiger attack: बाघ के हमले में किसान की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।...

Tiger Attack in Bagaha
आदमखोर बाघ का खौफ- फोटो : reporter

Bihar tiger attack: बगहा में बाघ के हमले में किसान की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़ियारी बंगाली टोला में बाघ के हमले से एक व्यक्ति की मौत के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। ग्रामीणों में जंगली बाघ को लेकर भय का माहौल बना हुआ है और लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बाघ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकलकर रिहायशी इलाके की तरफ पहुंचा है। किसान पर हमले के बाद वन विभाग की टीमें लगातार बाघ की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी हैं। बाघ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के लिए दिन के साथ-साथ रात में भी अभियान चलाया जा रहा है।

Diarch GO

वन विभाग की टीम संभावित इलाकों में बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है। उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाल और पिंजरे लगाए गए हैं। टीम आसपास के इलाके में लगातार निगरानी कर रही है, ताकि बाघ की सही लोकेशन मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया जा सके।

बाघ की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के गांवों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से जंगल और सुनसान इलाकों में अकेले नहीं जाने तथा रात के समय घर से बाहर निकलते वक्त विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

NSIT
Nsmch

वन विभाग की कोशिश है कि बाघ को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से पकड़कर वापस सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाया जाए। वहीं किसान की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्से और डर दोनों का माहौल है। लोगों की मांग है कि बाघ को जल्द से जल्द रेस्क्यू किया जाए, ताकि दोबारा किसी अनहोनी को रोका जा सके।

फिलहाल वन विभाग की टीमें बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान जारी है। रात के अंधेरे में भी चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगा रहा है।

रिपोर्ट-नागेंद्र प्रसाद