LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News : बेतिया में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने दहेज़ के लिए हत्या का लगाया आरोप

Bihar News : बेतिया में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता बरामद किया गया है. परिजनों में ससुरालवालों पर दहेज़ के लिए हत्या का आरोप लगाया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बेतिया में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता
विवाहिता की मौत - फोटो : ASHISH

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के लौरिया थाना क्षेत्र के गोबरौरा में महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालाँकि मामला संदेहास्पद बताया जा रहा है। मृतिका की मां ने पुत्री को प्रताड़ित कर व दहेज की मांग पूरा नही करने पर मारने का आरोप लगाया है। मृतिका की मां और बहन ने लगाया है कि पुत्री के सास,ससुर और देवर उसे हमेशा प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते रहते थे। 

परिजनों का आरोप है की शादी के बाद बेटी के ससुरालवाले दो लाख रूपया व गाडी मांग रहे थे। जिसके कारण उसने आत्महत्या की होगी या उसे मारकर आत्महत्या का रूप बनाकर दिखाया जा रहा है। मृतिका के माँ ने बताया की मेरी बेटी को उसकी सास ने गला दबा कर मार डाला है। वहीं बताया जा रहा है की सोमवार की शाम में गोबरौरा गांव में सास पतोहु में आपसी कहासुनी और झगड़ा हुआ था। घर में छोटे छोटे बच्चों के रोने और क्रंदन से आसपास के पड़ोसी जब घर में गए तो देखा कि मृतिका का शरीर पंखा से लटका हुआ है। 

धीरे धीरे लोगों की भीड़ बढ़ गई और गांव के चौकीदार ने थाना को इसकी जानकारी दे दी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका के पति संजय राम करीब डेढ़ माह पूर्व केरल में मजदूरी करने गया हुआ है। उसे एक बेटी (5) और एक बेटा दो साल का है, जो मां मां माँ चिल्ला रो रहा था। वहीं मृतिका के ससुराल वाले घर से फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया गवर्मेंट अस्पताल भेज दिया है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट