LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News: बिहार में शिक्षिका का अपहरण, बीच रास्ते से उठा ले गया आरोपी, परिजनों में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण का है। जहां बीच सड़क से युवक ने शिक्षिका का अपहरण कर लिया है...

शिक्षिका का अपहरण
शिक्षिका का अपहरण - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में सासाराम से शिक्षक के अपहरण की खबर सामने आई थी। हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों में शिक्षक को सुरक्षित बरामद कर लिया। वहीं अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार एक शिक्षिका का अपहरण शादी की नियत से युवक ने कर ली है। इस मामले में 10 दिनों के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

शिक्षिका का अपहरण 

दरअसल, पश्चिम चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका का अपहरण कर लिया गया। घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अपह्रता की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

शादी की नीयत से अपहरण

जानकारी अनुसार घटना 12 अगस्त की है। जब पीड़िता ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी। इसी दौरान सुनसान जगह पर आरोपी टिंकू कुमार ने कथित रूप से शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया और बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। इस दौरान पीड़िता की छोटी बहन घर लौटकर परिवार को पूरी जानकारी दी।

खोज में जुटी पुलिस 

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद जब वह आरोपी टिंकू कुमार के घर पूछताछ करने गईं, तो उसके पिता धनीलाल चौधरी और मां तारा देवी ने लड़की को वापस करने का आश्वासन दिया। हालांकि, घटना के कई दिन बाद भी पीड़िता बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपह्रता को जल्द खोज निकाला जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch