LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News : भारत-नेपाल सीमा के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एसएसबी ने की बड़ी पहल, शुरू किया मोबाइल और बाइक रिपेयरिंग का प्रशिक्षण

Bihar News : एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के हुनर को निखारने के लिए 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग और 30 दिवसीय दोपहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

Bihar News : भारत-नेपाल सीमा के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने क

BETTIAH : इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नरकटियागंज सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसकी झलक 'सी' समवाय पचरौता के अंतर्गत रामपुर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिली, जहां एक साथ 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण एवं 30 दिवसीय दोपहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा एवं 44वीं वाहिनी के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 20 प्रशिक्षुओं के लिए मोबाइल रिपेयरिंग तथा 20 प्रशिक्षुओं के लिए दोपहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण शुरू किया गया है। दोपहिया वाहन मरम्मत प्रशिक्षण रामपुर में आयोजित होगा, जिसमें वाइब्रेंट विलेज जसौली एवं गम्हरिया के युवक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वहीं मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण वाइब्रेंट विलेज भिखनाठोरी एवं भतीजुला के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। एसएसबी समय-समय पर महिलाओं को सशस्त्र सीमा बल एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में भर्ती के लिए प्रेरित करने, 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, मधुमक्खी पालन, नशा मुक्त भारत अभियान तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य भी करती रही है। दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम एनजीओ द्वारा संचालित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार, सागर मलिक, गुलाब यादव एवं तरुण यादव, निरीक्षक (सामान्य) जयप्रकाश, उपमुखिया दीपक यादव, सरपंच वीरवासन फावदा, अशोक सुब्बा, शिक्षक सुरेंद्र सिंह, जनता फिजिकल अकादमी रामपुर के संस्थापक अरविंद यादव, कुमार फाउंडेशन की प्रतिनिधि श्रीदेवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों, एसएसबी अधिकारियों एवं जवानों ने खेल मैदान परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

NSIT
Nsmch