LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : बगहा में करोड़ों की लागत से सड़क और पुल का होगा निर्माण, सांसद सुनील कुमार ने केंद्र सरकार का जताया आभार

Bihar News : हज़ारों करोड़ रूपये की लागत से बेतिया और बगहा में सड़क और पुल का निर्माण कराया जायेगा. जिसे लेकर सांसद सुनील कुमार ने पीएम मोदी का आभार जताया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बगहा में करोड़ों की लागत से सड़क और पुल का होगा न
पीएम मोदी का आभार - फोटो : NAGENDRA

BAGAHA : केंद्र सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में बिहार को बड़ी सौगात दी है। इस वित्तीय वर्ष में भारत सरकार ने बिहार को सड़क, सेतु और फोरलेन निर्माण के मद में कुल 33,464 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है। इस राशि से बिहार की 52 परियोजनाओं पर काम होगा। जिसमें 875 किलोमीटर सड़क का निर्माण, गंडक पर दो पुल और 380 किलोमीटर सड़क को फोरलेन में अपग्रेड किया जाएगा। इसकी जानकारी आज बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने मीडिया को दी।

सांसद ने आगे बताया कि इसी राशि के अंतर्गत वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के बाहर नए एलाइनमेंट के रूप में स्वीकृत बगहा के शास्त्रीनगर से उत्तर प्रदेश के बेलवनिया तक गंडक नदी पर पुल सहित बाईपास निर्माण के लिए 3000 करोड रुपए की राशि आवंटित की गई है। जबकि बेतिया से बगहा तक 69 किलोमीटर फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 4500 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा इस राशि के अंतर्गत ठकराहा के श्रीनगर और पूजहा-पटजिरवा के बीच एक 11 किलोमीटर लम्बे सेतु का निर्माण किया जाएगा। जिसकी लागत 3295 करोड़ रुपए के करीब आएगी। यह पुल एन एच 727A के माध्यम से बिहार के बेतिया से उत्तर प्रदेश के सेवरही को जोड़ने का काम करेगा। 

Diarch GO

सांसद कुमार ने कहा कि इन योजनाओं के निर्माण से चंपारण के विकास को और अधिक गति मिलेगी, यातायात सुगम होगा और आम लोगों का जनजीवन सरल होगा। इन उपलब्धियों के लिए स्थानीय सांसद ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हृदय से धन्यवाद देने के साथ बगहा, धनहा व बाल्मीकिनगर वासियों को इन सौगातों के लिए बधाई दी है। जदयू कार्यकर्ताओं ने भी इन योजनाओं की स्वीकृति और राशि आवंटन के लिए देश के प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क मंत्री के साथ बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होने इन मुद्दों को लगातार संसद में उठाते रहने का काम किया है।

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट