LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime News : बेतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, शादी के बाद उपजे विवाद में वारदात की आशंका

Bihar Crime News : बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडे टोला गांव में आज सुबह-सुबह हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई....जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Crime News : बेतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाक
ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडे टोला गांव में आज सुबह-सुबह हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अचानक हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से स्थानीय ग्रामीण बुरी तरह दहशत में आ गए और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, अपराधियों द्वारा करीब आधा दर्जन राउंड हवाई फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही साठी थाना पुलिस, डीएसपी और एफएसएल (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

इस सनसनीखेज वारदात के संदर्भ में नरकटियागंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे दो बाइकों पर सवार होकर तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधी पांडे टोला पहुंचे थे। अपराधियों ने वहां पहुँचकर अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से तेजी से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और वहां से चार खोखे (कारतूस के खाली खोखे) बरामद किए हैं।

Diarch GO

इधर, घटना के कारणों को लेकर स्थानीय युवक चुन्नू पांडेय ने एक बड़ा खुलासा किया है। पीड़ित चुन्नू पांडेय ने बताया कि उनका विवाह इसी वर्ष 19 फरवरी 2026 को नरकटियागंज के हरदिया चौक निवासी हरिंदर तिवारी की पुत्री पूजा कुमारी के साथ हुआ था। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच गंभीर घरेलू और पारिवारिक विवाद की स्थिति बनी हुई थी। मामला इतना अधिक बढ़ गया था कि लड़की पक्ष के द्वारा पूर्व में स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज कराई गई थी।

युवक चुन्नू पांडेय और स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि आज सुबह हुई फायरिंग की इस दुस्साहसिक घटना का सीधा संबंध इसी पारिवारिक और वैवाहिक विवाद से जुड़ा हुआ है। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा डराने और दबाव बनाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिलवाया गया है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अभी तक इस मामले में किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का साफ कहना है कि वैज्ञानिक जांच पूरी होने के बाद ही किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

NSIT
Nsmch

मामले की अद्यतन स्थिति पर जानकारी देते हुए एसडीपीओ जयप्रकाश कुमार सिंह ने पुनः स्पष्ट किया कि गोलीबारी की खबर पूरी तरह सही है और साक्ष्य के रूप में मौके से चार खोखे जब्त किए गए हैं। पुलिस आसपास के संदिग्ध रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजन द्वारा अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलते ही नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आशीष की रिपोर्ट