LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

फेसबुक पर पिस्टल संग फोटो डालना पड़ा भारी: डिजिटल जांच के जरिए अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

बिहार के बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र में फेसबुक पर अवैध पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट कर रौब जमाना युवकों को बेहद महंगा पड़ गया है....

फेसबुक पर पिस्टल संग फोटो डालना पड़ा भारी: डिजिटल जांच के जर
डिजिटल जांच के जरिए अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार- फोटो : धीरज परासर

Bagha : बिहार के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रौब दिखाने के चक्कर में युवकों को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। फेसबुक पर पिस्टल के साथ एक युवक की तस्वीर वायरल होने के बाद बगहा पुलिस ने डिजिटल सर्विलांस के जरिए एक बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने वायरल तस्वीर की कड़ियों को जोड़ते हुए अवैध हथियारों के एक पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया और तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने मुख्य आरोपी के घर से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है, जबकि मुख्य सरगना मौके से फरार होने में कामयाब रहा।


2 जून को वायरल हुई थी फोटो, एसपी के निर्देश पर डीआईयू ने की जांच

दरअसल, बीती 2 जून को फेसबुक पर एक युवक की हथियार लहराते हुए फोटो तेजी से वायरल हुई थी, जिससे स्थानीय इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बगहा एसपी रामानंद कुमार कौशल ने तुरंत संज्ञान लिया और जिला खुफिया इकाई (DIU) तथा स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम को जांच का जिम्मा सौंपा। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और साइबर ट्रैकिंग के जरिए वायरल फोटो में दिख रहे युवक की पहचान चौतरवा के बसवरिया निवासी सोनेलाल कुमार के रूप में की।


सोनेलाल की गिरफ्तारी से खुला राज, एक के बाद एक जुड़ती गई कड़ियां

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले सोनेलाल कुमार को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वायरल फोटो में जो पिस्टल वह हाथ में लिए हुए है, वह उसकी नहीं बल्कि नन्हू यादव नामक युवक की थी। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए दबिश देकर नन्हू यादव को गिरफ्तार किया, जिसने स्वीकार किया कि उसने यह हथियार तबरेज अंसारी से लिया था। इसके बाद पुलिस ने तबरेज अंसारी को भी दबोच लिया, जिससे हथियार के असली मालिक का नाम सामने आ गया।

NSIT
Nsmch


मुख्य आरोपी उदय गोंड के घर छापेमारी, पिस्टल बरामद पर सरगना फरार

तबरेज अंसारी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इस पूरे गिरोह के मुख्य सरगना उदय गोंड के बसवरिया स्थित आवास पर अचानक छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक अवैध पिस्टल को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मुख्य आरोपी उदय गोंड चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने इस मामले में चौतरवा थाने में आर्म्स एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पड़ेगा महंगा: एसपी रामानंद कौशल

इस बड़ी सफलता को लेकर बगहा एसपी रामानंद कुमार कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना, समाज में भय फैलाना और हथियारों की तस्करी करना एक गैर-जमानती और गंभीर अपराध है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बगहा पुलिस अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर डिजिटल निगरानी (Cyber Vigilance) रख रही है। फरार मुख्य आरोपी उदय गोंड की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

धीरज परासर की रिपोर्ट