LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar news: बेतिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन मुस्कान में 35 मोबाइल बरामद, पुलिस ने उनके मालिकों को सौंपा

Bihar news: ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस माह कुल 35 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।...

बेतिया पुलिस
ऑपरेशन मुस्कान में 35 मोबाइल बरामद- फोटो : reporter

Bihar news: प. चंपारण (बेतिया)। पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल गुम/चोरी से संबंधित सनहा और प्राथमिकी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस माह कुल 35 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 6.30 लाख रुपये आंकी गई है।

बेतिया के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक पुलिस ने कुल 313 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कीमत लगभग 43.30 लाख रुपये है।

सभी मोबाइल उनके कागजातों का सत्यापन कर वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं।

एसएसपी ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का प्रयास है कि जिले में दर्ज हर गुम या चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर उसके असली धारक को लौटाया जाए।

रिपोर्ट- आशीष कुमार