LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bettiah News : बेतिया में पिकअप पर लोड लाखों रूपये की शराब पुलिस ने किया बरामद, मौके से फरार हुआ तस्कर

Bettiah News : बेतिया में पिकअप पर लोड शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद किया है. जिसके बाद तस्कर मौके से फरार हो गया है......पढ़िए आगे

Bettiah News : बेतिया में पिकअप पर लोड लाखों रूपये की शराब प
शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। वहीँ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, प्रशासन अलर्ट मोड में है और इसी क्रम में धनहा थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने शराब माफियाओं पर एक बड़ी कार्रवाई की है।

शराब की बड़ी खेप बरामद

आज, धनहा–बांसी मुख्य मार्ग पर धनहा चौक के पास, उत्तर प्रदेश (यूपी) से आ रही एक मिनी ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 24 AT 4683) को जब्त किया गया। तलाशी के दौरान, ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई। जब्त की गई शराब 'Star Gold Whisky' ब्रांड की है, जो 180 मिलीलीटर की बोतलों में भरी थी। कुल 500 कार्टून में 4320 लीटर शराब बरामद की गई है।

फर्नीचर के बीच छिपाई गई थी शराब

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि तस्करों ने शराब की इस बड़ी खेप को पकड़ से बचाने के लिए ट्रक में रखे फर्नीचर के बीच सावधानीपूर्वक छिपा रखा था। हालांकि, पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम की मुस्तैदी के चलते तस्करों की यह साजिश नाकाम हो गई। पुलिस को देखते ही ट्रक का चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

कारोबारी पर शिकंजा कसने की तैयारी

पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है और अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शराब कारोबारी तक पहुंचने की कार्रवाई तेजी से जारी है। मौके पर पहुंचे उत्पाद निरीक्षक प्रमोद कुमार और धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने सख्त चेतावनी दी है। थानाध्यक्ष ने कहा, “किसी भी कीमत पर शराब कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा।” प्रशासन की यह कार्रवाई दर्शाती है कि चुनावी माहौल में भी शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध और सक्रिय है।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट