LATEST NEWS

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

Bihar Crime News : बेतिया में कार पर लोड गांजा की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद, मौके से फरार हुए तस्कर

Bihar Crime News : बेतिया में कार पर लोड गांजा की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद किया है. वहीँ मौके से तस्कर फरार हो गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेतिया में कार पर लोड गांजा की बड़ी खेप पु
गांजा की बड़ी खेप बरामद - फोटो : ASHISH

BETTIAH : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को देखते हुए, पश्चिम चंपारण जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध आर्म्स, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष वाहन जांच और छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कंगली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां 80.650 किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ) के साथ एक कार जब्त की गई है।

कंगली थाना के थानाध्यक्ष को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक फोर्ड फिगो गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर DL12CB1755) में नेपाल से गांजा की एक बड़ी खेप आने वाली है। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार, थानाध्यक्ष कंगली ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त एफ.एस.टी. (FST) और बल के साथ मिलकर सिंधवलिया ग्राम के पास घोड़ासहन कैनाल पुल के समीप वाहन जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान, जब उक्त फोर्ड फिगो गाड़ी वहां पहुँची, तो गाड़ी के चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पीछा किया। हालांकि, गाड़ी चालक और उसमें बैठा एक अन्य व्यक्ति गाड़ी को खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

पुलिस द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर, उसमें से भारी मात्रा में 80.650 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ। इस संबंध में कंगली थाना में कांड संख्या अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट