LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

दारोगा ने की 'शर्मनाक' हरकत, गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

घरेलू विवाद सुलझाने गए एक पुलिस अधिकारी को शराब के नशे में गांव वालों से अभद्रता करना महंगा पड़ गया। दारोगा की गाली-गलौज से भड़के ग्रामीणों ने उन्हें जमकर पीटा और बंधक बना लिया

दारोगा ने की 'शर्मनाक' हरकत, गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़
दारोगा ने की 'शर्मनाक' हरकत, गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: घरेलू विवाद सुलझाने महोदीपुर गांव गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने एक दारोगा को पीट-पीटकर बंधक बना लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के लिए पहुंचे दारोगा शराब के नशे में थे और उन्होंने गांव वालों के साथ गाली-गलौज की, जिसके बाद यह बवाल हुआ।

नशे में गाली-गलौज, फिर जमकर हुई पिटाई

यह घटना बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर गांव में शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुई।पुलिस को गांव में एक घरेलू विवाद की सूचना मिली थी, जिस पर दारोगा अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ जांच करने पहुंचे थे।गांव वालों का आरोप है कि दारोगा अरविंद कुमार शराब के नशे में धुत थे। अवधेश गोस्वामी के घर पहुंचते ही उन्होंने ग्रामीणों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।जब गांव वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दारोगा उनसे ही उलझ गए। इससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।

गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने दारोगा को पुलिस वाहन से खींचकर बाहर निकाला और उनकी जमकर पिटाई कर दी। दारोगा को करीब आधा घंटा तक बंधक बनाकर रखा गया।वायरल हो रहे वीडियो में भी ग्रामीणों को दारोगा पर गाली देने का आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है।

एसपी ने किया निलंबित, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मान-मनौवल और समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने दारोगा को छोड़ा।इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए, बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने आरोपी पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया है।पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

दारोगा की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत और शराब के नशे में ड्यूटी पर रहने के कारण पूरे पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।