LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : बिहार में फर्जी शादी कराने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा, 9 शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, बोलेरो और मोबाइल किया बरामद

Bihar News : बिहार में फर्जी शादी करनेवाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने 9 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. वहीँ बोलेरो और मोबाइल बरामद किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में फर्जी शादी कराने वाले गिरोह का पुलिस
फर्जी शादी करानेवाले गिरोह का खुलासा - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बेतिया के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने फर्जी शादी कराने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इसमें शामिल कुल नौ महिला पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में मैनाटांड़ थाना के बौद्ध बरवा गांव निवासी अली अहमद, लौरिया थाना बहुअरी देवराज निवासी प्रमेश राम,शिकारपुर थाना के नंदपुर गांव निवासी राजा पांडेय,भंगहा थाना के चिउटंहा गांव निवासी नंदकिशोर राम,बगहा के मनोज साह समेत चार महिलाएं शामिल है। 

इस संबंध मे एसडीपीओ नरकटियागंज प्रकाश सिंह ने आज देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बगहा व बेतिया क्षेत्र में एक फर्जी शादी कराने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह भोले भाले लोगों समेत विधुर पुरुषों को शादी कराने का लालच देते हैं और उनसे मोटी रकम की वसूली करते हैं। शादी के बाद उनसे व्याह रचाने वाली दुल्हन उनके घर का सामान चोरी कर भाग जाती हैं। 

Diarch GO

सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन कर मैनाटांड़ क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सभी महिला पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। उंन्होने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार अली अहमद गिरोह का मुख्य सरगना है। यह गिरोह दूसरे राज्य में भी सक्रिय है। वहां से भी शादी के लिए लड़कियां बुलाई जाती है। इसमे शामिल लड़कियां पहले से शादी शुदा रहती हैं। उनका काम केवल लोगो को ठगना होता है। 

उंन्होने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के सभी महिला पुरूष सदस्यों को जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के पास से एक बोलेरो,दो बाइक व नौ मोबाइल की जब्ती की गईं है। जब्त मोबाइल से गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि टीम में मैनाटांड़ थानाध्यक्ष शंभु शरण गुप्ता,शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह,एसआई अनिता कुमारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे। 

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट