LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News:लौरिया में पैक्स चुनाव बना महायुद्ध, निहाल सिंह ने सगीर मियां को 349 वोटों से दी मात, सुमन देवी ने पिता-पुत्र की जोड़ी को हराया!

लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र के मरहिया और लौरिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ निहाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सगीर मियां को 349 मतों से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की।

PACS election in Lauria
लौरिया में पैक्स चुनाव - फोटो : reporter

Bihar News:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और भारी गहमागहमी के बीच लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र के मरहिया और लौरिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान व मतगणना देर रात तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

इस चुनाव ने न सिर्फ गांव की राजनीति को गरमाया, बल्कि रिश्तों, रणनीतियों और प्रतिष्ठा की भी परीक्षा ली, जिसका परिणाम बेहद दिलचस्प रहा।

मरहिया से मौजूदा अध्यक्ष लड्डू सिंह के पुत्र रघुराज प्रताप सिंह उर्फ निहाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सगीर मियां को 349 मतों से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की।

निहाल सिंह को मिले कुल मत: 939

सगीर मियां को मिले मत: 680

निहाल सिंह की जीत को उनके पिता लड्डू सिंह और दादी के पंचायत कार्यों की विरासत का असर माना जा रहा है। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। मेरे पिता और दादी ने वर्षों जो काम किया, उसी का भरोसा आज वोट में बदल गया।

NSIT
Nsmch

मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही, और परिणाम आते ही हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।

लौरिया पैक्स अध्यक्ष पद पर सुमन देवी ने बाजी मारी, उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कुणाल कुमार को हराया, जो कि विनोद साह के पुत्र हैं।चुनाव में दिलचस्प मोड़ तब आया, जब पिता-पुत्र दोनों मैदान में उतरे और दोनों को सुमन देवी ने पीछे छोड़ दिया।

यह जीत न केवल चुनावी बल्कि सामाजिक समीकरणों के लिहाज़ से भी बड़ी मानी जा रही है।चुनाव को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा इंतज़ाम किए थे।

पुलिस बल की भारी तैनाती रही और किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई, जिससे मतदाताओं में उत्साह बना रहा।

मतगणना स्थल के बाहर जीत का इंतजार कर रहे समर्थकों में जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, ढोल-नगाड़ों और अबीर-गुलाल के साथ जमकर बधाइयां दी गईं।नारेबाज़ी और मिठाइयों के वितरण के बीच समर्थकों ने अपने नेता को गले लगाया और सर आंखों पर बैठाया।

रिपोर्ट- आशीष कुमार