LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: नेपाल में ओली सरकार गिरी, सेना सड़कों पर , बेतिया बॉर्डर पर चौकसी बढ़ी

Bihar News:पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने भिसवा और ईनरवा बॉर्डर का निरीक्षण किया और एसएसबी तथा स्थानीय पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।

Bettiah border
बेतिया बॉर्डर पर चौकसी बढ़ी- फोटो : reporter

Bihar News:नेपाल में राजनीतिक संकट ने नया मोड़ ले लिया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार हिंसक झड़पों के बीच गिर गई। काठमांडू और अन्य हिस्सों में पिछले दो दिनों से जारी उपद्रव के बाद हालात संभालने के लिए नेपाल सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल ने सैनिकों को सड़कों पर उतार दिया।हिंसा के बीच नेपाल के युवाओं ने बुधवार को अपना Gen-Z प्रदर्शन स्थगित करने का ऐलान किया। हालाँकि, हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

नेपाल की स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने भिसवा और ईनरवा बॉर्डर का निरीक्षण किया और एसएसबी तथा स्थानीय पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा से आने-जाने वालों पर पैनी नज़र रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जाए।

ज्वॉइंट पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है ताकि नेपाल की अस्थिरता का असर भारतीय सीमा पर शांति-व्यवस्था पर न पड़े। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

नेपाल की राजनीतिक हलचल और हिंसा का सीधा असर सीमावर्ती जिलों पर पड़ रहा है, जिसके मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट-आशीष कुमार