LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : उधार दिए 14 लाख मांगने पर शख्स की हत्या, पिता ने कुदाल से किया हमला, बेटे ने चढ़ाया ट्रैक्टर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News : उधार दिए 14 लाख रूपये मांगने पर बाप बेटे ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. पिता ने पहले कुदाल से मारकर जख्मी कर दी. जिसके बाद बेटे ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया......पढ़िए आगे

Bihar News : उधार दिए 14 लाख मांगने पर शख्स की हत्या, पिता न
उधार के पैसे मांगने पर हत्या - फोटो : ASHISH

BETTIAH : जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गांव के ही लोगों ने ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया हैं। मृतक की पहचान सिरसिया थाना क्षेत्र बाबू टोला गरभुआ निवासी अवध बिहारी मिश्र के 45 वर्षीय पुत्र हृदय मिश्र के रूप में हुई है। घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ बाबू टोला की है जहां आज करीब 9 बजे गांव के ही जयप्रकाश यादव एवं उसके पुत्र विशाल यादव ने ट्रैक्टर से कुचलकर ह्रदय मिश्र को मौत के घाट उतार दिया हैं।  परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। 

परिजनों ने बताया कि पैसे की विवाद को लेकर ट्रैक्टर चालक ने पहले कुदाल से मार कर उसे घायल किया और फिर ट्रैक्टर से कुचलकर मौके से फरार हो गया। घायलवस्था में ह्रदय मिश्र को परिजनों ने आनन फानन में बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।  

परिजनों ने बताया कि मृतक को हत्यारा जयप्रकाश यादव से 14 लाख रुपए लेना था। जयप्रकाश यादव से मृतक कई बार अपने पैसे की मांग कर रहा था। लेकिन जयप्रकाश यादव पैसा नहीं लौटा रहा था। जिसको लेकर कहा सुनी हुई और जयप्रकाश यादव ने ह्रदय मिश्र को कुदाल से मार कर पहले घायल कर दिया और फिर उसका बेटा विशाल यादव उनके शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया है। 

मौत के बाद परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से मना किया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जमकर अस्पताल परिसर में ही बवाल काटा। मौके पर पहुंचे डीएसपी विवेक दीप के कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा बुझाकर पोस्टमार्टम कराया। वही विवेक दीप ने बताया है कि प्रथम दृष्टया हत्या ही हैं। आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ हैं।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट