LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: बेतिया में कल्याणी देवी ने दर्ज की रोमांचक जीत, BJP नेता रिंकी गुप्ता की पत्नी 33 वोटों से विजयी, समर्थकों में जश्न का माहौल

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर निगम के वार्ड संख्या 14 के पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव का आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की गई।

बेतिया नगर निगम
बेतिया नगर निगम चुनाव- फोटो : reporter

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर निगम के वार्ड संख्या 14 के पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव का आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की गई। इस रोमांचक मुकाबले में कल्याणी देवी ने 1206 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी उर्मिला देवी को 33 मतों के अंतर से हराया, जिन्हें 1173 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहीं ज्योति गुप्ता को 283 मत प्राप्त हुए।

कल्याणी देवी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता रिंकी गुप्ता की पत्नी हैं। उनकी जीत पर रिंकी गुप्ता ने कहा, "यह हमारी जीत नहीं, जनता की जीत है। जनता ने हम पर पांचवीं बार भरोसा जताया है और मुझे पुनः पांचवीं बार विजयी बनाने का काम किया है।" इस उपचुनाव में तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ाई गई थीं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कल्याणी देवी विजयी होने में कामयाब रहीं।

Diarch GO

कल्याणी देवी की जीत को लेकर बाबूजी दुबे ने कहा कि यहां के मतदाताओं ने उनकी मां स्व. सुनैना देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उन्हें जीत दिलाई है। वहीं, वार्ड पार्षद केशवराज और मो. एनाम ने इस जीत को सीधे-सीधे पूर्व पार्षद मां स्व. सुनैना देवी पर गरिमा देवी सिकारिया की हार बताया।

जीत की सूचना मिलते ही रिंकी गुप्ता के समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया। उन्होंने जमकर आतिशबाजियां कीं और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। जीत के बाद समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया और जुलूस उनके दरवाजे पर आकर समाप्त हुआ। यह जीत बेतिया की स्थानीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष