LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: 10 लाख दो नहीं तो....जदयू नेता को मिली जान से मारने की धमकी, इलाके में फैली सनसनी

Bihar News: सीएम नीतीश के पार्टी के नेता को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पढ़िए आगे...

JDU leader
JDU leader received death threat- फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आम से लेकर खास तक हर कोई अपराधियों के निशाने पर है। वहीं पूर्वी चंपारण के ढाका नगर परिषद अंतर्गत लहन ढाका में जदयू नेता शाहबुदीन फारूकी को जान से मारने की धमकी मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है।

जदयू नेता को मिली जान से मारने की धमकी 

जदयू नेता ने स्थानीय थाना में दर्ज कराए आवेदन में बताया कि तीन स्थानीय युवक चोरी की नीयत से उनके खलिहान पहुंचे और वहां खड़ी चारपहिया गाड़ी को खोलने की कोशिश की। जब वे वाहन को नहीं खोल पाए तो गाड़ी के वाइपर और लुकिंग ग्लास तोड़ दिए और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, आरोपियों ने गाड़ी पर धमकी भरा संदेश लिख छोड़ा कि "दस लाख रुपये दो, नहीं तो गोली मार देंगे।"

Diarch GO

10 लाख की मांग

पुलिस ने इस मामले में सैफु इस्लाम और शमसाद नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि अफताब नामक तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। प्राथमिकी के अनुसार आरोपी पहले से शराब, हथियार और गोली की तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त हैं और अक्सर लोगों को धमकाकर अपने अवैध कारोबार को संचालित करते हैं।

पुलिस ने दो आरोपियों का पकड़ा 

ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। इस घटना के बाद इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की बात कही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch