LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Indo-Nepal border Smuggler: इंडो-नेपाल सीमा पर 1.05 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार! SSB की बड़ी कार्रवाई

Indo-Nepal border Smuggler: इंडो नेपाल सीमा पर 1.05 किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय कीमत 20 लाख रुपये। जानिए पूरा मामला।

Indo-Nepal border Smuggler
SSB की बड़ी कार्रवाई- फोटो : NEWS4NATION

Indo-Nepal border Smuggler: इंडो नेपाल सीमा पर तैनात 44 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के सी-समवाय भिखना ठोरी के कार्यक्षेत्र मे असूचना के आधार पर आज सीमा स्तम्भ संख्या- 435 के पास भारत मे गश्ति के दौरान SSB के सहायक उप निरीक्षक/सामान्य-कुला रंजन डेका अपनी टीम के साथ गश्ति कर रहे थे इस दौरान एक व्यक्ति  नेपाल से भारत आते हुए दिखाई दिए । 

नजदीक आते ही SSB की टीम को देखकर भागने लगे,  तभी SSB के जवानों ने घेरकर व्यक्ति को पकड़ लिया व्यक्ति को चेक किया गया तो उसके  पास  दो पैकेट चरस मिला जिसका वजन 1.05 kg है l जिसका अंतर्राष्ट्रीय कीमत 20 लाख बताया गया । 

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान टहल पासवान,पिता छाटू हजारा , ग्राम - वार्ड न.03 पोस्ट- साउथ तेलुआ थाना- सहोदरा, जिला-पश्चिम चंपारण  है/पकड़े गए चरस को नेपाल से भारत में बेचने के लिए लेकर आ रहा था l

बेतिया से अशीष कुमार की रिपोर्ट