LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: बेतिया में आज़ादी का जश्न ,प्रभारी मंत्री जनक राम ने फहराया तिरंगा, याद किए गांधी और चंपारण के स्वतंत्रता सेनानी

Bihar News:79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण के बेतिया महाराजा स्टेडियम में धूमधाम से मुख्य समारोह आयोजित हुआ।

Bihar News: बेतिया में आज़ादी का जश्न ,प्रभारी मंत्री जनक रा
बेतिया में आज़ादी का जश्न - फोटो : reporter

Bihar News:79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण के बेतिया महाराजा स्टेडियम में धूमधाम से मुख्य समारोह आयोजित हुआ। जिला प्रभारी एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सलामी दी।

इस मौके पर जनक राम ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आज़ादी के लिए दी गई शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने चंपारण की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि यही वह धरती है, जहां से महात्मा गांधी ने प्रजापति मिश्र, केदार मणि शुक्ल, बत्तख मियां और सैकड़ों आंदोलनकारियों के सहयोग से आंदोलन का बिगुल बजाया, जिसने अंततः 1947 में अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया।

Diarch GO

मंत्री ने अपने भाषण में बिहार और भारत के विकास के लिए चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी भी दी। समारोह में जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट- आशीष कुमार