LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

रुठकर मायके गई पत्नी ने वापस आने से किया इनकार, युवक ने मिन्नतें की, पंचायत भी बुलाई और फिर उठाया यह खतरनाक कदम

Bettiah Crime - पत्नी के मायके से ससुराल आने से इन्कार के मानसिक दबाव के कारण रविवार की रात में नौ बजे के आसपास पंखे के छड़ में गमछा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

रुठकर मायके गई पत्नी ने वापस आने से किया इनकार, युवक ने मिन्

Bettiah - खबर बेतिया जिले से जुड़ी है, जहां बार- बार मनाने और पंचायती कराने के बाद भी पत्नी के मायके से ससुराल आने से इन्कार के मानसिक दबाव के कारण रविवार की रात में नौ बजे के आसपास पंखे के छड़ में गमछा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मृत युवक की पहचाना हाटसरैया निवासी लक्ष्मण साह के पुत्र रामबाबू कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गई  है। 

जानकारी के अनुसार गांव में  एक हीं घर के दो अलग-अलग कमरों में दो भाइयों का परिवार रहता है। बड़े भाई राजकुमार उसे बुलाने गया तो खिड़की से देखा कि रामबाबू पंखे से लटका हुआ है। उसके हल्ला करने पर गांव के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी।

Diarch GO

सात साल पहले हुई थी शादी

मृतक के पिता ने बताया कि रामबाबू की शादी सात वर्ष पूर्व नेपाल में हुई थी। रामबाबू भांजा बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। तीन माह पूर्व दंपती के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद रामबाबू की पत्नी मीरा देवी दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई।

नेपाल में है पत्नी का मायका

पत्नी के मायके जाने के बाद वह तनाव में रह रहा था। एक सप्ताह पूर्व पत्नी को बुलाने के लिए नेपाल गया था। वहां पंचायती भी हुई थी। लेकिन उसकी पत्नी बच्चों को लेकर ससुराल आने को तैयार नहीं थी।

NSIT
Nsmch

टूटे दिले के साथ वापस लौटा

पत्नी और बच्चों के वापस नहीं आने के बाद उसका दिल टूट गया था। जब से वह ससुराल से लौटा था, तब से काफी उदास रहता था और भांजा का कारोबार भी बंद कर दिया था। अचानक रविवार की शाम में करीब आठ बजे के आसपास घर आया और अपने कमरे में चला गया। एक घंटे बाद उसका शव पंखे से लटक रहा था।

थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इसकी सूचना मृतक के स्वजन ने उसकी पत्नी को भी दी है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कांड दर्ज किया जाएगा।