LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News : बेतिया में 50 की संख्या में आये लोगों ने महिला के घर पर लाठी-डंडों से किया हमला, बार-बार फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

Bihar News : बेतिया में करीब 50 की संख्या में आये लोगों ने एक महिला के घर पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया. महिला का आरोप है की गुहार लगाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची.....पढ़िए आगे

Bihar News : बेतिया में 50 की संख्या में आये लोगों ने महिला
महिला के घर पर हमला- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bettiah : जिले में एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया और मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 40 से 50 की संख्या में आए लोगों ने एक घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से घर को निशाना बनाया गया। घटना बेतिया कालीबाग थाना क्षेत्र के चिकपट्टी की शीतल शर्मा के घर की है। 

पीड़ित ने बताया कि इतने सारे लोग अचानक उनके घर में घुस आए और घर में सो रहे उनके बच्चे को एक महिला जबरन उठाकर ले जाने लगी। जब इसका विरोध किया गया, तो भीड़ ने मिलकर महिलाओं और परिजनों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शीतल शर्मा ने बताया कि वे किसी तरह से दरवाजा बंद कर अंदर छिपे। लेकिन हमलावरों ने घर पर लगातार ईंट-पत्थर बरसाना जारी रखा, जिससे घर के खिड़की-दरवाजे तक तोड़ दिए गए।

पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि हमलावर मुकेश कुमार के बेटे हर्षवर्धन के साथ में आए थे। इससे पहले भी, बीती रात 12 बजे इन लोगों ने हमला किया था, जिसकी शिकायत थाने में दी जा चुकी है और FIR भी दर्ज है। बावजूद इसके पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पीड़ित परिवार ने हमले से पहले कई बार पुलिस को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने सिर्फ शाम में आएंगे,कहकर टाल दिया। शाम होने से पहले ही फिर से हमला हो गया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं।  घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिससे पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। अब पीड़ित परिवार न सिर्फ न्याय, बल्कि सुरक्षा की भी मांग कर रहा है। उन्हें डर है कि अपराधी फिर कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस आखिर कब कार्रवाई करती है और दोषियों को गिरफ्तार किया जाता है या नहीं। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट