LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Sport News : राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की इस दिन से होगी शुरुआत, पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बेतिया, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Bihar Sport News : राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की इस दिन स

BETTIAH : जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया। जब “हीरो एशिया कप 2025 पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा” 19 अगस्त की देर संध्या बेतिया के महाराजा स्टेडियम पहुंची। यह आयोजन हॉकी प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का संचार करने वाला साबित हुआ। गौरतलब हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 अगस्त 2025 को राजगीर हॉकी स्टेडियम परिसर में इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी और आधिकारिक मास्कॉट “शुभंकर चंद” का भव्य अनावरण किया था। 

इसी अवसर पर “ट्रॉफी गौरव यात्रा” का शुभारंभ भी किया गया, जिसके तहत यह ट्रॉफी बिहार के सभी 38 जिलों और प्रमुख शहरों में ले जाई जा रही है, ताकि राज्य भर में खेल भावना और हॉकी के प्रति आकर्षण बढ़े। राजगीर पहली बार इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में एशिया की शीर्ष 8 टीमें भारत, चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, चीनी ताइपे और कजाकिस्तान अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। 

Diarch GO

महाराज स्टेडियम, बेतिया में जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से आई टीम से ट्रॉफी को प्राप्त किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, डीआरडीए निदेशक पुरुषोत्तम कुमार त्रिवेदी, ओएसडी सुजीत कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार और जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित उपस्थित रहे। ट्रॉफी आगमन के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिले के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया की इस गौरव यात्रा के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों में जोश और उमंग का संचार हुआ, बल्कि जिले में हॉकी खेल के पुनर्जीवन और नई ऊर्जा की नींव भी रखी गई। खेल प्रेमियों का मानना है कि इस आयोजन से जिले के युवा खेल की ओर आकर्षित होंगे और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित होंगे।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट