LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: गंडक नदी में नहाने गए चार किशोर लापता, घड़ियालों की दहशत से गोताखोर पीछे हटे, एनडीआरएफ को बुलाया गया

Bihar News:चार लड़के गंडक नदी में नहाने के दौरान डूब गए। गंडक नदी में घड़ियाल की मौजूदगी की आशंका के कारण स्थानीय गोताखोर पानी में उतरने से हिचक रहे हैं, जिससे बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

divers retreated due to fear of crocodiles
गंडक नदी में नहाने गए चार किशोर लापता- फोटो : social Media

Bihar News: पश्चिम चंपारण के धनहा-सेमरबारी के बीच बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना में चार लड़के गंडक नदी में नहाने के दौरान डूब गए। खलवापट्टी गांव के रहने वाले ये सभी किशोर नदी में टेंट के सामान धोने के बहाने पहुंचे थे, परन्तु नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गए। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बचाव की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए धनहा व भितहा पुलिस के साथ-साथ मधुबनी और भितहा के अंचलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने एनडीआरएफ को सूचित किया है। लेकिन गंडक नदी में घड़ियाल की मौजूदगी की आशंका के कारण स्थानीय गोताखोर पानी में उतरने से हिचक रहे हैं, जिससे बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

Diarch GO

डूबने वालों की पहचान मेहताब आलम (16), आस मोहम्मद गद्दी (22), दिलशाद अंसारी (16) और जुमाद्दीन गद्दी (17) के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है, और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नदी किनारे हजारों की भीड़ जमा है और हर आंख नम है।

धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि घड़ियालों के चलते गोताखोर आगे नहीं बढ़ रहे हैं, जिससे सर्च ऑपरेशन बाधित हो रहा है। प्रशासन एनडीआरएफ टीम का इंतजार कर रहा है ताकि खोज अभियान को गति दी जा सके।

NSIT
Nsmch