LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar news : पूर्व मुखिया ने पत्नी की हत्या के बाद गोली मारकर की ख़ुदकुशी, पुलिस ने बेटे और भतीजे को किया गिरफ्तार

Bihar news : पूर्व मुखिया ने पत्नी की हत्या करने के बाद गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली. घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है. वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar news : पूर्व मुखिया ने पत्नी की हत्या के बाद गोली मारक
पत्नी की हत्या के बाद ख़ुदकुशी - फोटो : NAGENDRA

BAGAHA : बगहा में पूर्व मुखिया ने पत्नी की गोली मार हत्या के बाद आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। मौके से SDPO कुमार देवेंद्र ने घटना में प्रयुक्त हथियार समेत सुसाइड नोट भी बरामद किये हैं। वहीं साक्ष्य छिपाने के कारण मृत मुखिया के पुत्र व भतीजा गिरफ्तार किये गए हैं। दरअसल आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक कलह में पूर्व मुखिया अरविन्द श्रीवास्तव ने हत्या के बाद आत्महत्या किया है। 

घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबारी महुअवा डीह टोला की है ज़ब यह दर्दनाक घटना हुई। पूर्व मुखिया अरविंद श्रीवास्तव (65) ने आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर पहले अपनी पत्नी आशा देवी (60) को गोली मार दी, फिर खुद को भी गोली मार ली। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में अंतिम संस्कार कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की.उनके नज़र में सभी सुराग मिट गए। बताया जा रहा है की पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे सबूत तो मिट गए। लेकिन  मिली सूचना के बाद पुलिस हरकत में आईं औऱ मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दिया । 

इसी दौरान SDPO कुमार देवेंद्र FSL की टीम के साथ घटना स्थल से इस्तेमाल किये गए हथियार और सुसाइड नोट बरामद कर लिया है । SDPO ने बताया की तलाशी में पुलिस को दो बंदूक और एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें पूर्व मुखिया ने बीमारी और आर्थिक तंगी को आत्महत्या का कारण बताया है। साक्ष्य औऱ सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जबकि साक्ष्य छुपाने के आरोप में परिजनों में दो लोगों को गिरफ़्तार कर केस दर्ज़ हुआ है। 

बता दें की मृत पूर्व मुखिया दम्पति के पास सैकड़ों बीघा जमीन थी जो मसान नदी में बह गई। इसके बाद उन्हें कैंसर हो गया और इलाज में काफी पैसा खर्च हुआ। इससे वे मानसिक रूप से टूट गए थे। इधर घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। परिजन सदमे में हैं वहीं कुछ लोग इसे मानसिक तनाव का नतीजा भी मान रहे हैं। बहरहाल पहले मर्डर फ़िर सुसाइड की इस घटना ने सबको सकते में ला दिया है जबकि पुलिस विभिन्न पहलुओं से सबूत इकट्ठा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

NSIT
Nsmch

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट