LATEST NEWS

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

Bihar News : बेतिया में बाढ़ आपदा पीड़ितों को जिला प्रशासन ने की मदद, डीएम तरनजोत सिंह ने मृतकों के परिजनों को सौंपे 4-4 लाख रुपये के चेक

Bihar News : बेतिया में आज जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बाढ़ की पानी में डूबे तीन मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया।

Bihar News : बेतिया में बाढ़ आपदा पीड़ितों को जिला प्रशासन ने
पीड़ितों को राहत - फोटो : ASHISH

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी अंचल में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान पानी में डूबने से तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी। मृतकों की पहचान शंकर राम, किशन कुमार और प्रभात कुमार के रूप में हुई थी, जिनकी क्रमशः 29 सितंबर, 1 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को पानी में डूबने से जान चली गई थी। इस हादसे के बाद से ही पीड़ित परिवारों में मातम का माहौल था।

जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, आश्रितों को मिली अनुग्रह राशि

घटना के बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी कागजी और आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया। प्रक्रियाओं के पूर्ण होते ही सोमवार को जिला पदाधिकारी (डीएम) तरनजोत सिंह ने कलेक्ट्रेट में तीनों मृतकों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से निर्धारित चार-चार लाख रुपये की आपदा अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया।

डीएम ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, व्यक्त की संवेदना

चेक वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने शोक-संतप्त परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और पीड़ित परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख और संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है।

संकट की घड़ी में हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

जिला पदाधिकारी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि अनुग्रह राशि के अलावा भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जो भी सहायता संभव होगी, वह पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा से प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

NSIT
Nsmch

पीड़ित परिजनों ने सरकार व प्रशासन का जताया आभार

अनुग्रह राशि का चेक प्राप्त करने के बाद मृतकों के परिजनों ने त्वरित आर्थिक सहायता और संवेदनशीलता दिखाने के लिए बिहार सरकार एवं पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। परिजनों ने कहा कि प्रशासन के इस त्वरित सहयोग से उन्हें इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिला है।

आशीष की रिपोर्ट