LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News: मोतिहारी के बाद इस जिले में बंद हुआ स्कूल, कोचिंग और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने क्यों दिया आदेश जानिए.?

Bihar News: मोतिहारी के बाद अब बेतिया डीएम ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद करने का ऐलान कर दिया है। पढ़िए आगे...

डीएम का आदेश
डीएम का आदेश- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले में बीते दिन बंदी का ऐलान हुआ था। वहीं अब बेतिया में भी सभी निजी, सरकारी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। बेतिया डीएम ने यह आदेश जारी किया है। बेतिया डीएम ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 18 जुलाई को मोतिहारी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसको लेकर यह आदेश जारी किया गया है। 

बेतिया डीएम का आदेश 

बेतिया डीएम ने धर्मेंद्र कुमार ने बेतिया अनुमण्डल के सभी निजी सरकारी विद्यालयों, सरकारी विद्यालयों आंगबाड़ी केंद्रों निजी कोचिंग संस्थानों में 18 जुलाई को शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। विद्यालय प्रबंधन को उन्होंने निर्देश  दिया है कि आदेश के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों को पुर्ननिर्धारित करेंगे। 

डीएम ने क्यों दिया आदेश 

जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए पत्र में इस निर्णय के पीछे के दो प्रमुख कारण बताए गए हैं। पहला कारण है यातायात प्रबंधन। पीएम के कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना है, जिससे शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों का भारी दबाव रहेगा। ऐसे में स्कूली वाहनों और बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरा और महत्वपूर्ण कारण है भीषण गर्मी। जुलाई के महीने में बिहार में पड़ने वाली चिलचिलाती धूप और गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। प्रशासन का मानना है कि बच्चों को ऐसे मौसम में घर से बाहर निकालने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी में पीएम मोदी की जनसभा

गौरतलब हो कि 18 जुलाई यानी कल पीएम मोदी बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी चुनावी साल में चौथी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बिहार के मोतिहारी से पीएम मोदी प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगात देंगे। वहीं इस दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारी तेज हैं। वहीं इसके पहले पीएम मोदी 24 अप्रैल, 29.30 मई और 20 जून को बिहार दौरे पर आए थे। अगले कुछ महीनों में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है।