LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

बाघ के पंजों तले मौत, टाइगर रिजर्व छोड़ गांव पहुंचा खूंखार शिकारी, बुजुर्ग बना शिकार, गांव में खौफ

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटके खूंखार बाघ ने किसान को निशाना बनाया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। अचानक हुए इस हमले ने गांव से लेकर आसपास के पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

बाघ के पंजों तले मौत, टाइगर रिजर्व छोड़ गांव पहुंचा खूंखार श
बाघ के पंजों तले मौत- फोटो : reporter

Bihar News: पश्चिम चंपारण ज़िले के मंगरुहा वन क्षेत्र के कैरी खेखरिया टोला गांव में एक खौफ़नाक वारदात ने पूरे इलाके को सहमा दिया। वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से भटके खूंखार बाघ ने 61 वर्षीय किसान किशुन महतो को निशाना बनाया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। अचानक हुए इस हमले ने गांव से लेकर आसपास के पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मामला पंडयी नदी किनारे का है, जहां किशुन महतो अपने कुछ चरवाहा साथियों के साथ भैंसों को चराने गए थे। शाम करीब पांच बजे जब सभी लोग अपने मवेशों को लेकर घर की ओर लौट रहे थे, तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे बाघ ने बिजली की रफ्तार से किशुन पर धावा बोला। देखते ही देखते बाघ ने उन्हें जबड़ों में दबोच लिया और जंगल की तरफ घसीट ले गया। वारदात इतनी तेज़ी से हुई कि साथी चरवाहों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। चीख-पुकार के बीच खौफ़जदा चरवाहे गांव की ओर दौड़े और लोगों को पूरी घटना की खबर दी।

Diarch GO

गांव में खबर फैलते ही कोहराम मच गया। मृतक किशुन महतो का परिवार ग़म और सदमे में डूब गया, वहीं ग्रामीणों के बीच दहशत का आलम है कि कहीं ये बाघ दोबारा शिकार की तलाश में गांव का रुख़ न कर ले। लोग अब रात-बेरात घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। कई गांवों में ग्रामीण सुरक्षा के लिए लाठी-डंडे लेकर पहरा देने पर मजबूर हो गए हैं।

सूचना पाकर वन विभाग और पुलिस की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब रात आठ बजे किशुन का शव जंगल से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाद में परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद खेखरिया, महायोगीन और सोफा समेत कई गांवों में दहशत की हवा चल रही है।

NSIT
Nsmch

गांव के मुखिया ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी और फिलहाल वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा इलाका मातम में डूबा है।