LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: बेतिया में बड़ी घटना की साजिश नाकाम, चार शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Bihar News: बेतिया पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में रहे चार शातिर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

Bihar News: बेतिया में बड़ी घटना की साजिश नाकाम, चार शातिर अ

Bettiah: बेतिया पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए चार शातिर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ये अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि बेतिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार रात को एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान कालीबाग थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी कालीबाग थाना क्षेत्र के बुलाकी सिंह चौक स्थित मो. इरफान के घर पर हथियारों के साथ इकट्ठा हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आलोक में, एसपी बेतिया के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक दो नाली लोडेड कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक टाइगर चाकू, लोहे का कटर, एक खंती और दो छेनी जब्त की गई।

Diarch GO

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसे खंगाला जा रहा है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। इस गिरफ्तारी से बेतिया में होने वाली एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई है।

रिपोर्ट- आशिष कुमार