LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar news - 9 महीने से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी से जूझ रहे कॉलेज कर्मी के पास इलाज के लिए नहीं बचे पैसे, हुई मौत

Bihar news - 9 महीने तकर वेतन नहीं मिलने के कारण तंगी और बीमारी से जूझ रहे कॉलेज कर्मी की आज मौत हो गई। जिसके बाद साथी कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

Bihar news - 9 महीने से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी से जूझ र

Bettiah -बेतिया के प्रतिष्ठित रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय (आरएलएसवाई कॉलेज) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी धरमेंद्र यादव उर्फ भोला की मौत के बाद उनका शव कॉलेज परिसर में रखकर अन्य कर्मचारी धरने पर बैठ गए। धरना पिछले कई दिनों से वेतन भुगतान को लेकर चल रहा था, लेकिन अब स्थिति और गंभीर हो गई है। 

प्राचार्य पर उतरा गुस्सा,  कहा - नहीं ली सुध

धरना पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य डॉ. अभय कुमार की लापरवाही और उदासीनता के कारण पिछले 9 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इसी आर्थिक तंगी के चलते धर्मेंद्र यादव उचित इलाज नहीं करा सके और उनकी मौत हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि मौत की सूचना के बाद भी कॉलेज प्रशासन या जिला प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 

सिर्फ 112 की पुलिस टीम थोड़ी देर के लिए पहुंची थी, लेकिन वे भी वापस लौट गई। धरना पर बैठे कर्मचारियो ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाया । धरने पर बैठे कर्मचारियों का यह भी कहना है कि जब वे अपनी मांगों को लेकर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अभय कुमार से बात करने पहुंचे, तो वे कॉलेज छोड़कर फरार हो गए।

कर्मचारी अब यह मांग कर रहे हैं कि मृतक कर्मचारी के परिवार को मुआवजा दिया जाए, सभी दैनिक वेतन भोगियों का बकाया वेतन तुरंत भुगतान हो, और लापरवाह प्राचार्य पर कार्रवाई की जाए।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - आशिष कुमार