LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

BIhar Road Accident : बेतिया में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी बोलेरो, लोगों से खिड़की से निकलकर बचाई जान

BIhar Road Accident : बेतिया में अनियंत्रित होकर बोलेरो नदी में गिर गयी. जिसके बाद उसमें सवार लोगों ने किसी तरह खिड़की से निकलकर अपनी जान बचाई......पढ़िए आगे

BIhar Road Accident : बेतिया में अनियंत्रित होकर नदी में गिर
नदी में गिरी बोलेरो - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया अनुमंडल अंतर्गत नरकटियागंज में एक तेज रफ़्तार बोलेरो के अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह घटना नरकटियागंज के कटघरवा चौक के समीप पंडई नदी के किनारे हुई, जहाँ बोलेरो सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।

बकरी को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बोलेरो नरकटियागंज बाजार से सामान लेकर वापस लौट रही थी। चालक जब कटघरवा चौक के पास पहुँचा, तो सड़क के किनारे अचानक आई एक बकरी को बचाने के प्रयास में उसने तेजी से ब्रेक लगाया और स्टीयरिंग घुमाई। इसी दौरान वाहन अपना संतुलन खो बैठा और सीधे पंडई नदी में जा गिरा।

Diarch GO

खिड़की तोड़कर बाहर निकले तीनों लोग

नदी में गिरने के बाद वाहन में सवार तीन लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालाँकि, तीनों सवारों ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह गाड़ी की खिड़की तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा इतना भयानक था कि अगर वे तुरंत बाहर नहीं निकलते तो जान भी जा सकती थी। इस घटना के बाद नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बोलेरो चालक पुत्र, मालिक की पहचान

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत गाड़ी को नदी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह बोलेरो सोनासती गाँव के मुस्तफा मियां की थी, जिसे उनका पुत्र चला रहा था। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बाहर निकल गए।

NSIT
Nsmch

बड़ी लापरवाही से बचाव

यह घटना एक बार फिर सड़क पर तेज रफ़्तार और अप्रत्याशित बाधाओं से होने वाले खतरों को दर्शाती है, हालाँकि तीनों सवारों का सुरक्षित बचना एक बड़ी राहत की बात है। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जाँच शुरू कर दी है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट