LATEST NEWS

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

Bihar News : बाढ़ पीड़ितों की उपेक्षा पर भड़के बीजेपी विधायक विनय बिहारी, धरना पर बैठे; कहा- 'मुख्यमंत्री के आने तक जारी रहेगा आंदोलन'

Bihar News : बाढ़ पीड़ितों की उपेक्षा से नाराज भाजपा विधायक विनय बिहारी मंगलवार को पश्चिमी चंपारण समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं.......पढ़िए आगे

Bihar News : बाढ़ पीड़ितों की उपेक्षा पर भड़के बीजेपी विधायक
धरना पर बैठे विनय बिहारी - फोटो : ASHISH

BETTIAH : लौरिया विधानसभा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ और पीड़ितों के बीच पर्याप्त राहत सामग्री का वितरण न होने से नाराज भाजपा विधायक विनय बिहारी मंगलवार को पश्चिमी चंपारण समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। विधायक ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक राज्य के मुख्यमंत्री खुद आकर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान नहीं करते, तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा।

जिलाधिकारी का घंटों इंतजार, वादाखिलाफी का लगाया आरोप

समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठने से पूर्व विधायक विनय बिहारी जिलाधिकारी तरनजोत सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे। विधायक ने बताया कि पूर्व में जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के समाधान हेतु मंगलवार दोपहर 12 बजे का समय दिया था। इसके बावजूद उन्होंने शाम 5 बजे तक जिलाधिकारी का इंतजार किया, लेकिन जब कोई मुलाकात या वार्ता नहीं हुई तो वे कलेक्टरेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

3000 के मुकाबले सिर्फ 200 पैकेट राहत सामग्री का वितरण

विधायक ने बाढ़ राहत कार्य में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीधे तौर पर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को घेरा। उन्होंने बताया कि लौरिया क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए कम से कम 3,000 राहत सामग्री के पैकेट की अत्यंत आवश्यकता है, जबकि प्रशासन की ओर से अब तक 200 पैकेट भी उपलब्ध नहीं कराए जा सके हैं। उन्होंने मांग की कि प्रभावित परिवारों को तत्काल पर्याप्त राहत पहुंचाई जाए ताकि उनकी मुश्किलें कम हो सकें।

टूटते बांधों और गुणवत्ताहीन मरम्मत पर उठाए गंभीर सवाल

क्षेत्र में लगातार टूट रहे तटबंधों को लेकर भी विधायक ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते और गुणवत्तापूर्ण तरीके से बांधों की मरम्मत कराई गई होती, तो आज हजारों लोगों को बाढ़ की इस भयानक त्रासदी का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने भविष्य में ऐसी आपदा से बचाव के लिए बांधों के निर्माण व मरम्मत कार्य में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की सख्त मांग की।

NSIT
Nsmch

प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, धरना जारी

विधायक के अचानक कलेक्टरेट परिसर में धरने पर बैठ जाने से जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों द्वारा उन्हें मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन विधायक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी प्रशासन की कार्यशैली से बेहद असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।

आशीष की रिपोर्ट