LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar School Timing: बिहार में मौसम की दोहरी मार, इन जिलों में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे से चलेगी क्लास

Bihar School Timing: बिहार में कुछ जिलों में जहां झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं कुछ जिले सूखे के कगार पर हैं। ऐसे में इन जिलों में भीषम गर्मी को देखते हुए डीएम ने स्कूलों के टाइम में बदलाव किया है।

स्कूलों की टाइमिंग बदली
स्कूलों की टाइमिंग बदली- फोटो : social media

Bihar School Timing: बिहार में मौसम दो अलग-अलग रूपों में दिखाई दे रहा है। जहां एक ओर दक्षिण और उत्तर-पूर्वी बिहार में बारिश और बादलों ने डेरा डाल रखा है। वहीं पश्चिम चंपारण के बेतिया जैसे इलाके भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। बेतिया डीएम ने सभी स्कूल को मॉर्निंग कर दिया है। 

बेतिया में गर्मी से हाल बेहाल 

दरअसल, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, झारखंड के पास बना निम्न दबाव का क्षेत्र बिहार के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना प्रबल बनी हुई है। दूसरी ओर, पश्चिमी चंपारण के बेतिया में सूखे जैसी स्थिति और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है।

Diarch GO

स्कूलों की टाइमिंग बदली

भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करने का आदेश दिया है। पहले स्कूल का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक था। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा गुरुवार शाम यह आदेश उस समय जारी किया गया जब विभिन्न शिक्षक संघों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए समय बदलने की मांग की।

गर्मी के कारण बीमार हो रहे बच्चे 

गर्मी के कारण कई बच्चों के बीमार पड़ने और बेहोश होने की घटनाएं सामने आई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को भी मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए आईसीडीएस की डीपीओ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से बच्चों को राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश से गर्मी में आंशिक राहत महसूस की जा रही है।

NSIT
Nsmch