LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

India-Nepal border: भारत नेपाल सीमा पर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई! SSB-पुलिस ने मिलकर ने पकड़ी करोड़ों की चरस

India-Nepal border: बिहार के बलथर थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर करोड़ों रुपये की चरस बरामद की। जानें पूरी कहानी।

 India-Nepal border
भारत नेपाल सीमा पर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई- फोटो : news4nation

India-Nepal border: बलथर थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिकटा स्थित 47वीं बटालियन एसएसबी, सिकटा के जवानों ने बलथर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाते हुए करोड़ों रुपये की चरस जब्त की है। गुप्त सुचना के आधार पर सिकटा के सहायक कमांडेंट अविनाश पटेल की अगुवाई में एसएसबी जवानों ने बलथर पुलिस के साथ पिलर संख्या 410/1 के पास घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया। इस दौरान सोनरा टोला गांव के पास से दो भारतीय तस्करों को दबोचा गया।गिरफ्तार तस्करों की पहचान सोनू कुमार (23) और रमेश चौधरी (33), दोनों निवासी लालगढ़, बेतिया पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है। 

जानें कैसे छुपा रखे थे चरस

इनके पास से दो पीले रंग की थैलियों में छुपाकर रखे गए 60 पैकेट चरस बरामद हुए, जिनका कुल वजन 62.666 किलोग्राम है। जब्त चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। मोटरसाइकिल और ₹16,500 नकद भी बरामद किए गए। जांच में पता चला कि यह खेप नेपाल से भारत में तस्करी कर लाई गई थी और इसे बेतिया में डिलीवर किया जाना था। पूछताछ में तस्करों ने नेपाल स्थित ड्रग हैंडलर के साथ अपने कनेक्शन का खुलासा किया है। एसएसबी और पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन का पता लगाने में जुटी है।

Diarch GO

बलथर थानाध्यक्ष लालदेव दास का बयान

मामले में बलथर थानाध्यक्ष लालदेव दास ने ऑफ द कैमरा बताया की धराए आरोपियों के उपर एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में ड्रग तस्करी की रोकथाम के लिए नियमित रूप से गश्त और इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी सतर्कता का नतीजा है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस की खेप बरामद की जा सकी।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट