LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

ICDS department scam Bihar: बगहा में ICDS विभाग की बड़ी लापरवाही! आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को एक्सपायरी दूध, महिलाओं ने किया हंगामा

ICDS department scam Bihar: बगहा के वाल्मीकिनगर आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को एक्सपायरी दूध बांटा गया। महिलाओं ने जमकर हंगामा किया, CDPO और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग।

ICDS department scam Bihar
ICDS विभाग की बड़ी लापरवाही!- फोटो : NEW4NATION

ICDS department scam Bihar: बड़ी खबर बगहा से है जहां ICDS विभाग कि बड़ी लापरवाही उजागर हुईं है जिसके बाद वाल्मीकिनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया है। दरअसल नौनिहाल मासूम बच्चों क़ो एक्सपायर दूध और कीड़े मकोड़े वाले राशन परोसे गए हैं लिहाजा सेविका का घेराव कर केंद्र पर महिलाओं ने बवाल काटा और CDPO बगहा 2 से कार्रवाई की मांग किया है। बताया जा रहा है की बगहा 2 प्रखंड अंतर्गत वाल्मीकिनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 02 में बच्चों के बीच बांटी गईं एक्सपायरी सुधा दूध को लेकर ग्रामीणों ने हो हल्ला मचाया। महिला अभिभावकों ने इसे CDPO ऑफिस बगहा 2 की लापरवाही बताते हुए इससे जुड़े अधिकारी, सेविका व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग किया है। 

इस संबंध में वार्ड संख्या 8 के वार्ड सदस्य केशव थापा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बांटे गए एक्सपायरी दूध पैकेट के मामले में जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करें क्योंकि इस तरह की लापरवाही से कई अबोध बच्चों की जान भी जा सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि संयोग वश कुछ अभिभावकों ने दूध की एक्सपायरी डेट चेक कर लिया था। लिहाजा फूड पॉइजनिंग जैसी घटना बाल बाल टल गईं है। वहीं पोषक क्षेत्र के बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए दूध पर अगस्त 2025 की एक्सपायरी डेट अंकित होने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने सवाल उठाये हैं कि अगर बच्चों को कुछ हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता...? अभिभावकों ने एक्सपायरी दूध वितरण से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

विभाग में घोर लापरवाही 

इस संबंध में बगहा 2 सीडीपीओ सावित्री दास ने ऑफ़ द रिकॉर्ड बताया है की मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं बच्चों के परिजनों ने बताया कि यह बच्चों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ जैसा गंभीर मामला है, क्योंकि समेकित बाल विकास परियोजना के आईसीडीएस विभाग में घोर लापरवाही की जा रही है। अगर इस पर कार्रवाई नहीं होती है तो लोग आगे आंदोलन करेंगे। क्योंकि बच्चों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ेगा, एक्सपायरी मिल्क पाउडर या दूध का सेवन करने से बच्चों को फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं लेकिन गनीमत रही की महिला अभिभावकों की तत्परता से अनहोनी टल गईं है । 

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार