LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Elections 2025: 'न तो राहुल गांधी देश के PM बनेंगे और न ही बिहार मे तेजस्वी यादव CM', केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का विपक्ष पर बड़ा हमला

Bihar Elections 2025: पश्चिम चंपारण के चनपटिया में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर 2025 चुनाव में NDA को 225 सीटें दिलाने का आह्वान किया।

Bihar Elections 2025
नित्यानंद राय का विपक्ष पर हमला!- फोटो : news4nation

Bihar Elections 2025: प•चम्पारण के चनपटिया विधानसभा के एक निजी विवाह भवन में विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, जिसमे भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय , बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन ने द्विप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने मंत्री सहीत उपस्थित सभी गणमान्य लोगो को अंगवस्त्र देकर व तलवार देकर किया सम्मानित।  

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अपने कार्यकर्ताओ को 2025 मे होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव मे अबकी बार एनडीए गठबंधन को 225 से अधिक सीट जिताने के लिये जोश भरा और फिर पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा की बाजार में घूम रहे दो ठग, गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं  । बिहार में फिर से NDA की सरकार बनेगी, विकास और सुशासन ही हमारी पहचान । ना तो राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और ना ही बिहार मे तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री ।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बड़ा बयान

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये चाहे जितनी यात्राएँ कर लें, बिहार की जनता इनके असली चेहरे को पहचान चुकी है। राजद का जंगलराज आज भी बिहार की पीढ़ियों को याद है, जब अपराध, जातिवाद और भ्रष्टाचार ने राज्य को बर्बादी की ओर धकेल दिया था। इस मौके पर बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन चंनपटिया विधानसभा में आयोजित NDA दल की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर से NDA सरकार आने वाली है। आजकल दो ठग घूम-घूमकर जनता को चुना लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता आज तक उनके जंगलराज को नहीं भूली है। NDA सरकार में जिस तरह से महिला, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चों को उनका सम्मान एवं स्वाभिमान मिला है, उसके बाद से जनता का पूर्ण साथ एवं समर्थन हमारी सरकार के साथ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश की गिनवाए काम

मंत्री नितिन नवीन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने कोविड काल के दौरान गरीब परिवारों को मुफ्त वैक्सीनेशन और राहत मुहैया कराई। NDA सरकार द्वारा एक ओर जहां 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही है, वहीं बुजुर्गो का सम्मान बढ़ाते हुए 1100 रुपये प्रति माह की वृद्धा पेंशन भी सुनिश्चित की गई है। बीते पांच वर्षों में 50 लाख लोगों को रोजगार मिला है और बिहार विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। नितिन नवीन ने विश्वास जताया कि इस बार महागठबंधन की हर जुमलेबाजी जनता के सामने विफल हो जाएगी और बिहार की जनता एक बार फिर विकास और प्रगति के लिए एन.डी.ए को जनादेश देगी।

NSIT
Nsmch

प•चम्पारण बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट