LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bettiah News: +2 विद्यालय के छात्राओं मचाया बवाल! इस वजह से सड़कों पर उतरी लड़कियां, 45 मिनट तक नेशनल हाईवे को रखा जाम, कुछ इस तरह से मामला हुआ शांत

Bettiah News: पश्चिम चंपारण, बेतिया के लौरिया प्रखंड स्थित बागड़ कुंवर विद्यालय में इंटरमीडिएट छात्राओं का डमी रजिस्ट्रेशन न होने पर बड़ा विवाद हुआ। छात्राओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Bettiah News
स्कूल में छात्रों का हंगामा!- फोटो : news4nation

Bettiah News:  प•चम्पारण बेतिया में स्थित लौरिया प्रखंड के  बागड़ कुंवर उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय के इंटरमीडिएट लगभग 385 छात्राओं का पंजीयन विद्यालय प्रशासन की तरफ से नहीं किया गया, जिसके कारण उनका डमी पंजीयन नहीं मिलने से विद्यालय मे पढने वाली छात्राओ मे आज दिन पर विद्यालय के अंदर और बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया । छात्राओ का डमी रजिस्ट्रेशन नहीं मिलना विद्यालय प्रशासन की लापरवाही दर्शाता है। बता दें की डमी पंजीयन नहीं मिलने से छात्राओं ने करीब 45 मिनट नेशनल हाईवे 727 जाम रखा, जिसकी सुचना पर बीडीओ  संजीव कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीषकर मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझा बुझाकार रोड जाम को खाली कराया।

अधिकारियों ने छात्रों को आश्वासन दिया की जिसकी भी लापरवाही होंगी उन पर सख्त करवाई की जाएगी। बीडीओ और सभी छात्रों का उपस्थित पंजी के साथ साथ स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का उपस्थित पंजी भी चेक किया गया। मौके पर दल बल के साथ लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा पहुंचे और छात्राओं को समझा बुझाकार स्कूल में वापस भेजा और रोड को खाली कराया। छात्राओं ने बताया की 2024 के सितम्बर महीने में इंटर का रजिस्ट्रेशन 550 रूपये सरकार की ओर से निर्धारित किया गया था उसके जगह पर हम सभी छात्राओं से 900 से 950 रूपये की अवैध वसूली की गई है। फिर भी हमलोगो का इंटर का डीपीआर रजिस्ट्रेशन नहीं आया है। 

स्कूल के प्रधानाध्यापक का बयान

मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक देवकांत सिंह ने बताया की मैं 24 अप्रैल 2025 से स्कूल का पदभार संभाला हूं। मुझे इसके बारे में कल ही जानकारी मिली है। बीडीओ और बीईओ ने बताया की जिससे भी यह लापरवाही हुई है उन पर सख्त करवाई की जाएगी और इसके बारे वरीय पदाधिकारी को लिखित सुचना भेजी जा रही है।मौके पर पहुंचे अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के सुजीत मिश्रा और सौरभ शुक्ला ने कहा की छात्र हित में वंचित छात्रों का पंजीयन शीघ्र करते हुए दोषी पर कार्रवाई सुनिश्चित हो ऐसा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है और बताया की अगर दोषियों पर करवाई नहीं हुई तो एवीबीपी धरना प्रदर्शन करेंगी।

प•चम्पारण बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट