LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Assembly Elections: बेतिया में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के ज़रिए दिया जा रहा खास मतदान का संदेश

Bihar Assembly Elections: पश्चिम चंपारण के मतदाता 11 नवंबर को मतदान केंद्रों पर कितनी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, ताकि यह पहल सच्चे मायनों में सफल हो सके।

Bihar Assembly Elections
बेतिया में मतदाता जागरूकता अभियान- फोटो : news4nation

Bihar Assembly Elections: प•चम्पारण के बेतिया के महाराजा स्टेडियम के मैदान से मतदाता जागरूकता के तहत 11 नवंबर को वोट करने की अपील की गई। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी है। वही आज जिले में एक अनोखी पहल के तहत मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया गया। जिले के लगभग सभी स्कूलों के बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों से 11 नवंबर को मतदान करने की अपील की। वहीं नुक्कड़ नाटक के ज़रिए भी मतदान का महत्व बताया गया । संदेश था साफ़: “मतदान हमारा अधिकार है, इसका प्रयोग ज़रूर करें।”कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।

जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में बैलून छोड़कर मतदाता जागरूकता का प्रतीकात्मक संदेश दिया गया इन बैलूनों पर पश्चिम चंपारण का नक्शा बना हुआ था। वही मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने मतदान की शपथ भी ली ।“वोट देने जाना है, अपना फर्ज निभाना है।” जिसका उद्देश्य है हर नागरिक को मतदान के महत्व से जोड़ना और 100% मतदान सुनिश्चित करना। जिला प्रशासन की इस पहल की चारों ओर सराहना की जा रही है। अब देखना ये होगा कि 11 नवंबर को मतदाता कितनी बड़ी संख्या में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हैं।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट