LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bettiah Vigilance action: बेतिया में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! 5 लाख रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के JE गिरफ्तार

Bettiah Vigilance action: बेतिया में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग के जेई रोशन कुमार 5 लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 57 लाख के काम के भुगतान के बदले मांगी थी 10% घूस मांगा गया था।

Bettiah Vigilance action:  बेतिया में विजिलेंस की बड़ी कार्र
बेतिया में विजिलेंस की कार्रवाई- फोटो : news4nation

Bettiah Vigilance action: बेतिया (पश्चिम चंपारण) में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) रोशन कुमार को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के मुताबिक, रोशन कुमार एक संवेदक (ठेकेदार) से 57 लाख रुपये के काम के भुगतान के बदले 10 प्रतिशत यानी करीब 5 लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे। संवेदक ने इसकी लिखित शिकायत विजिलेंस विभाग में की थी।

शिकायत की जांच के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और बेतिया जिला शिक्षा कार्यालय के पास रोशन कुमार को पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की गई और फिर टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गई।

Diarch GO

निगरानी टीम की पिछली कार्रवाई

गौरतलब है कि पिछले साल भी निगरानी टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण को लाखों रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। एक साल के अंदर शिक्षा विभाग में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार