LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: बैंक खातों पर डाका डालने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, मोबाइल, सिम और ATM कार्ड किया बरामद

Bihar Crime: महिलाओं के बैंक खातों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

Bihar Crime: बैंक खातों पर डाका डालने वाले शातिर गिरोह का पु
अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार- फोटो : ASHISH

BETTIAH : पश्चिम चंपारण के रामनगर थाना क्षेत्र में महिलाओं के बैंक खातों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस कार्रवाई में तीन अंतर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कांड संख्या 188/26 के तहत दर्ज मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। तहकीकात के दौरान एक ऐसे संगठित ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ, जो महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक खातों से रकम उड़ाने का धंधा चला रहा था।

Diarch GO

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अली असगर उर्फ अली अख्तर बैंक एजेंट और सीएसपी संचालक के तौर पर काम करता था। उसने अपने सहयोगियों हजरत आलम और जफिर आलम के साथ मिलकर महिलाओं के नाम पर नए सिम कार्ड जारी कराए और लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवाए। आरोपियों की चाल इतनी शातिर थी कि खाता खुलवाने के दौरान वे बैंक किट में मौजूद एटीएम कार्ड की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर लेते थे और संबंधित सिम कार्ड भी अपने कब्जे में रख लेते थे।

इसके बाद वही सिम अपने मोबाइल में एक्टिव कर बैंक खातों की जानकारी हासिल की जाती थी और फिर खातों से चोरी-छिपे रकम निकाल ली जाती थी। इस गिरोह की करतूत तब सामने आई जब मांगूरहा गांव निवासी साजिया खान के खाते से 1 लाख 23 हजार 500 रुपये की ठगी हो गई। पीड़िता की शिकायत पर रामनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

NSIT
Nsmch

जांच के दौरान पुलिस ने महुई गांव निवासी अली असगर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मिल बहुवरी निवासी हजरत आलम और बड़गो देवराज निवासी जफिर आलम को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में तीनों ने गिरोह के नेटवर्क से जुड़े कई अहम राज उगले हैं।पुलिस पूरे रैकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। इस खुलासे के बाद इलाके में सक्रिय साइबर ठगी गिरोहों पर पुलिस की नजर और सख्त हो गई है।

आशीष की रिपोर्ट