LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bettiah SSB awareness: बेतिया के बगहा में निकाली गई नशा मुक्ति जागरूकता रैली! स्कूली छात्र, डॉक्टर और सुरक्षा बलों ने लिया भाग

Bettiah SSB awareness: बगहा (बिहार) में एसएसबी, स्कूल छात्र, और अस्पताल कर्मियों के संयुक्त सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जानिए इस अभियान का उद्देश्य और संदेश।

Bettiah SSB awareness:
नशा मुक्त अभियान- फोटो : news4nation

Bettiah SSB awareness: बिहार के बेतिया में कार्यवाहक कमांडेट कोजा राम लोमरोड द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व मे ।जिसमे बगहा के डीएम एकेडमी विद्यालय के छात्र और एसडीएएच अस्पताल के कर्मचारी एवं 65 वाहिनी के कार्मिकों के द्वारा जागरूकता रैली एसडीएएच अस्पताल बगहा, से बगहा बाजार तक आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएएच अस्पताल बगहा के डाक्टर एस. पी. अग्रवाल ने बताया कि नशा मुक्त जीवन जीने के लिए परिवार और दोस्तों का सहयोग सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। यदि समाज भी इस समस्या के खिलाफ एकजुट हो जाए, तो नशे पर काबू पाया जा सकता है। 

एक नशा मुक्त समाज न केवल स्वस्थ बल्कि सशक्त भी होता है। हमें इस दिशा में जागरूकता फैलाने और एकजुट होकर काम करने की जरूरत है ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। मादक द्रव्यों के सेवन की समस्या से निपटने और भारत को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) की शुरूआत की गई । मादक पदार्थों के सेवन से गंभीर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक समस्याएं होती हैं। 

Diarch GO

नशे को देश से मुक्त बनाने का लक्ष्य

नशे को देश से मुक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए और इससे होने वाली हानियों के विषय में जानकर खुद को इससे दूर रखना चाहिए | इस कार्यक्रम के दौरान एसडीएएच अस्पताल बगहा के डाक्टर एस. पी. अग्रवाल , देवीदत मालवी, सहायक एन.एन.सी. प्रभारी डी एम एकेडमी विद्यालय बगहा,  एसडीएएच अस्पताल के कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी तथा सशस्त्र सीमा बल के जवान बड़ी संख्या जागरूकता रैली में उपस्थित रहे।

बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट